प्रसाद ने कहा, ‘अखिलेश जी, एग्रीकल्चर स्टैंडिंग कमेटी की रिपोर्ट आ गई है और इसमें मुलायम सिंह यादव भी हैं। उन्होंने भी बहुत साफ-साफ कहा है कि यह बहुत ज़रूरी है कि किसानों को मंडियों के चंगुल से मुक्त किया जाए।’
किसानों के आंदोलन के कारण राजधानी का सियासी माहौल गर्म है और बीजेपी और मोदी सरकार किसानों को मनाने की कोशिश में जुटे हैं। लेकिन उन्हें अब तक सफलता नहीं मिली है।