महबूबा ने आगे कहा, ‘गठबंधन में चुनाव लड़ना भी अब एंटी नेशनल हो गया है। बीजेपी सत्ता की भूख के लिए मर्जी जितने गठबंधन बना सकती है लेकिन हमारे यूनाइटेड फ़्रंट बनाने से न जाने किस तरह राष्ट्रीय हित कमजोर हो रहे हैं।’
उमर ने कहा कि सच तो यह है कि वे सारे लोग जो बीजेपी की विचारधारा के ख़िलाफ़ हैं, उन पर भ्रष्ट और एंटी नेशनल होने का टैग लगा दिया जाता है।
बीजेपी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने के मुद्दे को देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता से जोड़ा है और वह लगातार कांग्रेस पर हमले कर रही है और पूछ रही है कि कांग्रेस साफ करे कि वह गुपकार गठबंधन के साथ है या नहीं।