येदियुरप्पा इन दिनों अपनी ताक़त बढ़ाने और पार्टी पर पकड़ मजबूत करने के काम में जुटे हैं। कर्नाटक में बीजेपी के सबसे मजबूत नेता येदियुरप्पा बीजेपी आलाकमान के सामने झुकने के मूड में नहीं दिखते।
बीजेपी के कई नेता भी दबी जुबान में विजयेंद्र को तबादलों, नियुक्तियों और अनुमति देने वाला मंत्री कहने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक़, पार्टी के कुछ नेताओं जिनमें विधायक भी शामिल हैं, ने पार्टी नेतृत्व से विजयेंद्र के बारे में शिकायत की है।