माना जा सकता है कि मौतों के आँकड़ों के संदर्भ में कोरोना से निपटने को लेकर जो चिंता भारत की प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री की हो सकती वही राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी राष्ट्रीय स्तर पर हो सकती है। इसीलिए जो उलझन नागरिकों के मन में ‘कहाँ जाएँ’ को लेकर है वह राज्य सरकारों के मन में नहीं है। उनकी चिंता ‘कब और कहाँ तक ‘जाने दिया जाए को लेकर है...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने सम्बोधनों में उल्लेख करना नहीं भूलते हैं कि कोरोना से निपटने में भारत के प्रयासों की दुनिया भर में तारीफ़ हुई है।