लिंक खोलने के बाद जो वेब पेज आएगा, उस पर शराब लेने वाले व्यक्ति को अपना नाम और रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर भरना होगा और इसके बाद उसके फ़ोन नंबर पर ई-टोकन भेज दिया जाएगा और वह अपनी नजदीकी दुकान से शराब ले सकेगा। ई-टोकन में स्टोर का नाम और समय भी लिखा होगा।
दिल्ली सरकार ने सोमवार से राज्य में 172 शराब की दुकानें खोल दी हैं। सरकार ने शराब की दुकानों के बाहर मार्शल तैनात करने और बैरिकेडिंग लगाने का भी आदेश दिया है।