जीएसटी का झटका सिर्फ दही और लस्सी वगैरह तक नहीं है। आटा और अन्य अनाज भी महंगे हो जाएंगे। जैसे गुड़ अभी तक जीएसटी के दायरे से बाहर था लेकिन अब इस पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगाया गया है। हालांकि आटा, बेसन और तमाम अनाज की कीमतें जीएसटी लागू होने से पहले ही बढ़ चुकी हैं।